छत्तीसगढ़

खेल भावना, जोश और प्रतिभा का महापर्व बस्तर ओलंपिक में पंजीयन जारी अंतिम तिथि 20 अक्टूबर

सुकमा, 06 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन जिले में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ग्राम पंचायत स्तर से लेकर सेक्टर, विकासखंड और जिला स्तर तक आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में शामिल खेल
1. एथलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, 4×100 मीटर रिले रेस, तीरंदाजी दृ 30 मीटर / 50 मीटर, बैडमिंटन दृ एकल एवं युगल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कराटे, वेटलिफ्टिंग (जिला स्तर), हॉकी (जिला स्तर), रस्साकस्सी (महिला सीनियर] प्रदर्शनात्मक)
आयु वर्ग
14 से 17 वर्ष (जूनियर वर्ग), सीनियर वर्ग (आयु बंधन नहीं)
पंजीयन की अवधि
22 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2025 तक। सभी प्रतिभागी ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीयन कर सकते हैं। ऑफ़लाइन पंजीयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (सुकमा, कोंटा,  छिंदगढ़), नगर पालिका परिषद सुकमा, नगर पंचायत कोंटा / दोरनापाल और जिला खेल अधिकारी श्री विरूपाक्ष पौराणिक से संपर्क किया जा सकता है।
आयोजन की प्रस्तावित तिथियाँ
सेक्टर स्तररू 4 से 7 नवम्बर 2025, विकासखंड स्तररू कोंटा / छिंदगढ़ -9-10 नवम्बर 2025, सुकमा – 10-11 नवम्बर 2025, जिला स्तर (सुकमा)रू 14 से 16 नवम्बर 2025
पुरस्कार एवं सम्मान
विकासखंड स्तर विजेताओं को प्रमाण पत्र (मेरिट), मोमेंटो (व्यक्तिगत खेल), शील्ड (दलीय खेल), भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर विजेताओं को प्रमाण पत्र (मेरिट), मोमेंटो व नकद पुरस्काररू प्रथम 2000रू, द्वितीय 1500रू, तृतीय – 1000रू, दलीय खेलों हेतु: प्रथम  4000रू, द्वितीय] 3000रू, तृतीय  200रू और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। विकासखंड स्तर के प्रथम विजेताओं को जिला स्तर पर तथा जिला स्तर के प्रथम विजेताओं को संभाग स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा।
बस्तर ओलंपिक को लेकर कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव का संदेश सभी खिलाड़ियों से  आग्रह है कि वे बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 2025 में बढ़-चढ़कर भाग लें, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और जिले का नाम गौरवान्वित करें। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और एकता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *