छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा से मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत


बीजापुर, 30 सितंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा प्रबंधन से पीड़ित परिवारों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश एवं अन्य प्रकार से मृत्यु के प्रकरणों में मृतक सुखराम मरकाम के निकटतम वारिस उनके पुत्र संजय मरकाम निवासी ग्राम मरकापाल, मृतिका पार्वती कुड़ियम के निकटतम वारिस उनके पिता मासा कुड़ियम निवासी ग्राम जैवारम, मृतिका जयदई नाग के निकटतम वारिस उनके पति मोहन लाल निवासी ग्राम जांगला, मृतक जग्गू लेखामी के निकटतम वारिस उनकी माता बत्ती बाई लेखामी निवासी ग्राम मंगनार, मृतिका लक्ष्मी पुनेम के निकटतम वारिस मंगलू राम निवासी ग्राम मर्रामेटा प्रत्येक को 4-4 लाख रूपए कुल 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *