सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 सितम्बर 2025/sns/- स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें नागरिक अपना इलाज करा सकते हैं। साथ ही इस शिविर कार्यक्रम में जिले के जिन बुजुर्गो ने सहायक उपकरण के लिए जुलाई 2025 में नाप दिए थे, उनको भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत भारत सरकार से अनुबंधित कंपनी एलिम्कों जबलपुर द्वारा उसी नाप का मशीन, उपकरण, छड़ी, बैसाखी, मोटराइज्ड सायकल आदि सेवा पखवाड़ा में 28 सितंबर को निशुल्क प्रदान किया जाएगा। यह वितरण कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा नगरपालिका परिषद कार्यालय सारंगढ़ के सामने सुबह 10 बजे से किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया होंगे। उल्लेखनीय है दिव्यांग के लिए भी जुलाई में नाप हुआ था, लेकिन उनका उपकरण अभी तैयार होकर आया नहीं है।
संबंधित खबरें
“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ
“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ “वंदे मातरम्” की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़ – वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 6 […]
बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र के अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
राजनांदगांव, 12 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग एवं नगर पालिक निगम राजनांदगांव की संयुक्त टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र […]
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों की ताकत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों की ताकत आधुनिक खेती की ओर आत्मविश्वास से बढ़ रहे कृषक रायपुर, 05 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छत्तीसगढ़ सहित देशभर में किसानों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बनकर उभरी है। यह योजना राज्य के कृषकों को न केवल नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर […]

