छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में तिल्दा में आयोजित ‘प्रोजेक्ट उद्यमी’ क्रेडिट कैम्प – 378 हितग्राहियों को 9.57 करोड़ रुपये का ऋण वितरण


रायपुर, 26 सितम्बर 2025/sns/ – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अभिनव पहल ‘प्रोजेक्ट उद्यमी’ की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में आज तिल्दा में आयोजित क्रेडिट कैम्प में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को सीधा लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष श्री टिकेश्वर मनहरे एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चन्द्रकला खुमान वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने हितग्राहियों को बैंक ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए और कहा कि ‘प्रोजेक्ट उद्यमी’ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ युवाओं और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

क्रेडिट कैम्प में प्रोजेक्ट उद्यमी के अंतर्गत 378 हितग्राहियों को कुल 9.57 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और ग्रामीण जनों को वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देना है।

कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा 1173 कृषक का नवीन केसीसी किया गया, स्वरोजगारलिंक के द्वारा बैंक लिंकेज के तहत 80 महिला स्वसहायता समूहों को राशि 219.3 लाख स्वीकृत एवं 80 महिला स्वसहायता समूहों को 129.85 लाख राशि वितरित किया गया। व्यक्तिगत उद्यम हेतु 73 उद्यमियों को 69.7 लाख रू. की ऋण स्वीकृति एवं 47.68 लाख रू. ऋण राशि वितरित की गई, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 03 केसीसी 5.50 लाख रू. की राशि स्वीकृत की गई, जिला अन्ताव्यवसायी विभाग द्वारा अन्त्योदय स्वरोजगार योजना/आदिवासी स्वरोजगार योजना द्वारा 21 हितग्राहियो को 2 लाख रु. तथा 3 हितग्राहियों को 60 हजार रुपये वितरित किये गए, उद्यानिकी विभाग द्वारा बागवानी मिशन के तहत् 30 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 110 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं 6 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 2 कृषकों को 3.0 लाख की राशि स्वीकृत की गई, खादी ग्रामोद्योग द्वारा उपस्थित हितग्राहियों को पी.एम.ई.जी. पी./सी.एम.ई.जी.पी. के संदर्भ मे जानकारी प्रदान की गई, जिला व्यापर उद्योग केन्द्र द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को पी.एम.एफ.एम.ई. योजना की जानकारी दी गई, प्रदान संस्था द्वारा उद्यमियों को बेहतर उद्यम संचालन हेतु ऐप के माध्यम से बहीखाता संधारण के संदर्भ में जानकारी दी गई।

‘प्रोजेक्ट उद्यमी’ योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की ठोस पहल है।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *