छत्तीसगढ़

वर्ष 2025 के लिए माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रविष्टियां आमंत्रित


जगदलपुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाना है। इसके तहत एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। प्रविष्टियाँ तिथि 26 सितम्बर 2026 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्तुत की जा सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *