छत्तीसगढ़

जिले की अधिक से अधिक छात्राओं को अज़ीम प्रेम जी छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित करने प्रचार्याे को दी गई जानकारी कलेक्टर ने की योजना का अधिक से अधिक छात्राओं को लाभ लेने की अपील

बलौदाबाज़ार, 25 सितंबर 2025/sns/- ज़िले की ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं को अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर संपर्क केंद्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सोनी ने जिले की ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं को इस योजना का लाभ लेने की अपील भी की है। बैठक में जिले के अंतर्गत आने वाले शासकीय महाविद्यालयों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को छात्रवृत्ति योजना की संपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि के रूप में उनके रिसोर्स पर्सन शेख़ अब्दुल वाहिद ने वीसी के माध्यम से योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ एवं लाभ की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई । सभी प्राचार्यों से यह अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने संस्थानों में अध्ययनरत सभी जरूरतमंद और पात्र विद्यार्थियों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाएं और अधिकतम छात्रों को इसका लाभ दिलाने हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करें। इस पहल का उद्देश्य शैक्षणिक रूप से मेधावी किन्तु आर्थिक रूप से कमजोर छत्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। बैठक में संपर्क केंद्र के नोडल अधिकारी सहित जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। अधिक जानकारी हेतु संपर्क के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया का सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *