छत्तीसगढ़

सुकमा में शुरू हुआ आदि कर्मयोगी अभियान जनभागीदारी से बनेगी ग्राम विकास योजना

सुकमा, 22 सितम्बर 2025/sns/-ज़िले में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान विश्व का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व और उत्तरदायी शासन का जन आंदोलन है, जिसका लक्ष्य 20 लाख से अधिक आदि कर्मयोगियों को प्रशिक्षित कर सरकार और जनजातीय समाज के बीच सेतु तैयार करना है।
सुकमा ज़िला प्रशासन एवं आदिवासी विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में तीनों विकासखंडों कोंटा, सुकमा और छिंदगढ़ में ब्लॉक-स्तरीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित हुआ, जिसमें मास्टर ट्रेनरों और ब्लॉक ट्रेनरों ने सरकारी योजनाओं और जनजातीय समुदाय की ज़रूरतों पर गहन जानकारी प्राप्त की।
अब अभियान का अगला चरण ग्राम-स्तरीय उन्मुखीकरण होगा, जिसके तहत स्वयंसेवकों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर गांव-गांव सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाई जाएगी।अंतिम चरण में ग्राम विकास योजना जनभागीदारी से बनाई जाएगी, ताकि ग्रामीण अपनी आवश्यकताओं को साझा कर सकें और वर्ष 2030 तक समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *