छत्तीसगढ़

बाढ़ आपदा पर रानी सागर में मॉकड्रिल का आयोजन 25 सितम्बर को


राजनांदगांव, 20 सितम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में बाढ़ आपदा पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉकड्रिल का आयोजन आपदा प्रबंधन की तैयारी को परखने तथा नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ ही यह आयोजन केवल प्रशिक्षण के लिए किया जा रहा है। नागरिकों से अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखने तथा घबराने से बचने, अफवाहों से बचने तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करने एवं मॉकड्रिल में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही नागरिकों से मॉकड्रिल को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *