छत्तीसगढ़

अंगीकार अभियान 2025 मुंगेली नगर में 1389 पीएम आवासों में से 1190 का निर्माण पूर्ण

मुंगेली, 20 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से शुरू किए गए “अंगीकृत-2025” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में 01 हजार 389 आवासों में से 01 हजार 190 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर ने बताया कि शेष 199 आवासों का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है, इन्हें भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के तहत स्वीकृत 288 आवासों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। योजना का लाभ वास्तविक हितग्राहियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से मिले, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन नियमित निरीक्षण और सतत मॉनिटरिंग कर रहा है। “अंगीकार 2025” अभियान के दौरान हितग्राहियों को जागरूक करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से नगर पालिका मुंगेली द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष शिविरों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा, पार्षदगण सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *