छत्तीसगढ़

श्रम विभाग के अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत राज्य के नामी स्कूलों में जिले के तीन विद्यार्थियों का चयन


बीजापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/ – छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के उद्देश्य से जिलों में संचालित श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाकर गुणवत्तायुक्त निःशुल्क शिक्षा के माध्यम से विकास के समान अवसर प्रदान करने हेतु “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” संचालित है। योजना के अंतर्गत बीजापुर जिले से तीन विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर हुआ है जिनके नाम इस प्रकार है- अक्षया , पिता – रमेश ,ग्राम – मददेड, ब्लॉक- भोपालपटनम, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छात्रा अक्षया का चयन संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल राजनांदगांव में हुआ है।
अतीस वारगेम, माता -नागमणि वारगेम, वार्ड- राजेंद्र प्रसाद वार्ड बीजापुर, ब्लॉक – बीजापुर अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छात्र अतीस वारगेम का चयन दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव  में हुआ है। संजना वारगेम पिता -नागेश वारगेम, वार्ड- राजेंद्र प्रसाद वार्ड बीजापुर, ब्लॉक -बीजापुर  अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छात्रा संजना वारगेम का चयन राजकुमार कॉलेज रायपुर में हुआ है। सभी चयनित हितग्राहियों के बच्चों को जिले के कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, जिला सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चैबे एवं जिला श्रम पदाधिकारी श्री ओम व्यास नेताम ने सभी विद्यार्थियों को एवं उनके माता-पिता को हार्दिक बधाइयां दी है समस्त जानकारी जिले के श्रम निरीक्षक सोपान करनेवार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *