मुंगेली, 19 सितम्बर 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मुंगेली में सत्र अगस्त 2025 में पांचवे एवं छठवें चरण अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 21 सितम्बर तक पंजीयन किया जा सकता है, इनमें एकवर्षीय एवं द्विवर्षीय कोर्सों कोपा, विद्युतकार, फिटर एवं स्टेनो हिन्दी आदि के लिए पंजीयन किया जा सकता है। इसी तरह शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पथरिया में सत्र 2025-26 एवं 2025-2027 में एन.सी.व्ही.टी. ट्रेड इलेक्ट्रिशियन व फिटर, कोपा तथा वेल्डर में प्रवेश हेतु 21 सितम्बर तक पंजीयन किया जा सकता है। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि पंजीयन के लिए वेबसाइट cgiti.admission.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।

