मुंगेली, 13 सितम्बर 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मुंगेली द्वारा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 03 निजी कंपनियों के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान 10 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया। वहीं 90 आवेदक प्रारंभिक रूप से चयनित हुए। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में केयर टेकर, नर्सिंग, फील्ड आफिसर, एग्रीकल्चर आफिसर, बीमा सखी और एडवाईजर आदि के पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों का योग्यता के अनुसार साक्षात्कार लिया गया।
संबंधित खबरें
ग्राम इंजरम में आवास स्वच्छता और आजीविका मिशन के अभिसरण से जागरूकता रैली आयोजित
सुकमा, 15 अक्टूबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत इंजरम में प्रधानमंत्री आवास योजनादृग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के अभिसरण से एक व्यापक जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली में स्व सहायता समूह की दीदियों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने […]
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद 7 अगस्त को बिलासपुर दौरे पर
बिलासपुर, 30 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद और उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा 7 अगस्त को बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री निषाद इस दिन दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर पिछड़े वर्गाें के विकास के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति […]
महिला किसान श्रीमती उमा जामड़े ने कहा टोकन से तौल तक पूरी प्रक्रिया रही पारदर्शी सुव्यवस्थित धान खरीदी ने बढ़ाया किसानों का विश्वास
मोहला, 1 दिसंबर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी कार्य पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान-हितैषी ढंग से निरंतर जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 19 प्राथमिक समितियों के 27 उपार्जन केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। […]

