छत्तीसगढ़

आर्थिक मदद से बढ़ा आत्म विश्वास, अश्वनी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर, 13 सितंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना ज़रूरतमंद श्रमिक परिवार की जिंदगी में उम्मीद की किरण बनकर आई है। इस योजना का लाभ रायपुर ज़िले के आरंग ब्लॉक के ग्राम पचेड़ा की निवासी श्रीमती अश्वनी जांगड़े श्रमिक का काम करती थी | इस योजना के तहत 20 हजार की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई जिससे उन्हें बड़ी मदद मिली।

60 वर्षीय श्रीमती जांगड़े ने कहा, मैंने अपना पैसा घर के काम व तीर्थ यात्रा में उपयोग किया एवं कुछ पैसे अपने भविष्य के सुरक्षित रखी हूं। मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना हम श्रमिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे न केवल हमें आर्थिक सहारा मिला है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।

श्रीमती अश्वनी जांगड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन श्रमिकों के हित में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों को संबल मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *