छत्तीसगढ़

मंजिल तक पहुंचने दृढ निश्चय व ईमानदारी से मेहनत करें – मंत्री श्री वर्मा राजस्व मंत्री ने प्रार्थना शेड व किचन शेड का किया भूमि पूजन,छात्राओं को बांटी साईकिल

बलौदाबाजार, 13 सितम्बर 2025/sns/- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने शुक्रवार को जिला प्रवास के दौरान बलौदाबाजार विकासखंड के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चांपा में आयोजित भूमिपूजन एवं सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होने स्कूल में प्रार्थना शेड, किचन शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन तथा सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत 57 छात्राओं को साईकिल वितरित किया। इसके साथ ही 10 वीं एवं 12 में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जो दृढ निश्चय कर मेहनत करते है उनको मंजिल और सफलता जरूर मिलती है। अभी से अपना लक्ष्य तय करें और उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय शालाओं में शिक्षक की व्यवस्था कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश में राष्ट्रीय महत्व के कई संस्थान संचालित है। इंजिनियरिंग व मेडिकल शिक्षा में भी बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही खेल को बढ़ावा देने संसाधन उलब्ध कराए जा रहे है.उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षित महिला घर संवारने के साथ ही भविष्य भी संवारती है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *