सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र जैसे राईस मिल, दाल मिल, आटा, बेसन, मैदा निर्माण, मसाला, बेकरी प्रोडक्ट्स, दूध उत्पाद, पापड़, बडी, नमकीन मिक्चर, आचार, सॉस, जैम, जेली, गुड, चॉकलेट, कन्फेक्शनरी उत्पाद आदि स्थापित करने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया जाता है। सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों के संदर्भ में नवीन इकाई एवं पूर्व में स्थापित इकाई के विस्तार, अपग्रेडेशन इस योजना अंतर्गत पात्र होंगे। व्यक्तिगत सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों को मान्य परियोजना लागत का 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट लिंक्स पूंजीगत अनुदान अधिकतम रूपये 10 लाख तक की पात्रता होगी। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिये। लाभार्थी का अंशदान, परियोजना लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत होना चाहिये एवं शेष राशि बैंक के द्वारा ऋण के माध्यम से पूर्ति होगी। इकाई स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति योजना के वेबसाईट पीएमएफएमई डॉट एमओएफपीआई डॉट जीओवी डॉट इन https://pmfme.mofpi.gov.in/ में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सारंगढ़ बिलाईगढ़ महाप्रबंधक के मोबाईल नं. 8319370847 किसान राईस मिल परिसर, प्रतापगंज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं रवि चौहान मोबाईल नं. 6435202560 से सपंर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
बने खाबो बने रहिबो अभियान खाद्य सामाग्रियों की गुणवत्ता की जांच
मुंगेली, 07 अगस्त 2025/sns/- नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार ‘‘बने खाबो, बने रहिबो’’ अभियान के तहत हॉटल, रेस्टोरेंट एवं किराना स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमति पुष्पा खाखा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मुंगेली […]
आबकारी विभाग ने लॉन्च किए “मनपसंद” और “सेवा सुविधा” मोबाइल एप अहाता लाइसेंस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को मिलेगी आधुनिक सुविधाएँ
सुकमा, 01 अक्टूबर 2025/sns/- आबकारी विभाग द्वारा जिले में शराब दुकानों के संचालन को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। सचिव आबकारी विभाग श्रीमती आर. संगीता एवं कलेक्टर सुकमा श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में जिले में संचालित चार मदिरा दुकानों में अहाता लाइसेंस हेतु […]
जिला पंचायत सुकमा के सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में लोकहित के विषयों पर हुई चर्चा
सुकमा, 25 जून 2025/sns/- जिला पंचायत सुकमा के सामान्य सभा की बैठक में विभिन्न विभाग के साथ जिले के विकास के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुए। इस अवसर पर सदन में जनहित से जुड़े विषयों एवं जिले के लोगों की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्यों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा गंभीर चर्चा […]


