छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष मेडिकल कालेज में सीटी स्कैन मशीन का करेंगे लोकार्पण


राजनांदगांव, 05 सितम्बर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 6 सितम्बर 2025 को शाम 4 बजे भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा एवं ट्रॉमा सेंटर स्थापना हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष सीजीएमएससी श्री दीपक मस्के, अध्यक्ष पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, श्री रमेश पटेल, श्रीमती गीता साहू, पद्मश्री पुखराज बाफना, पार्षद वार्ड नंंबर 20 श्री कुलेश्वर धु्रव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *