छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन


रायगढ़, 04 सितम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मोर खेल मोर गौरव के तहत् गत दिवस 29 से 31 अगस्त तक जिला मुख्यालय रायगढ़ में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स रायगढ़ में किया गया जिसमें जिंदल फाउंडेशन एवं अडानी फाउंडेशन की महिला टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, रघुवीर सिंह वाधवा अध्यक्ष जिला अमेच्योर कबड्डी संघ रायगढ़, श्री राजेश पटनायक सचिव जिला अमेच्योर कबड्डी संघ, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम उपस्थित रहे।
इसी प्रकार 30 अगस्त को शासकीय पी.डी. कॉमर्स कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय खेल एवं शिक्षा रहा, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी प्रीति यादव एवं द्वितीय स्थान निरंजन यादव ने प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमश: ट्रॉफी एवं नगद राशि से प्रदान किए गए। इसी तरह कमला नेहरू पार्क रायगढ़ में योगा का आयोजन किया।

31 अगस्त को सुबह रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादार के बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बैडमिंटन खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उक्त बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 03 आयु वर्गों में अंडर-13, अडंर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्गों में किया गया है। अंडर-13 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान निहिरा अग्रवाल, द्वितीय कु.पृषा भालेराव तथा अंडर-15 बालिका वर्ग में कु. रिंकी पटेल प्रथम स्थान, कु. सिमरन रानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 बालक वर्ग में प्रथम स्थान रिद्विक देवांगन, द्वितीय स्थान आदर्ष वर्मा तथा अंडर-15 बालक वर्ग में प्रथम स्थान भूपेंन्द्र सिदार प्रथम, द्वितीय शांतनु शेखर तथा अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान उत्कर्ष देवांगन, द्वितीय स्थान ओम गुप्ता ने प्राप्त किया। 01 सितम्बर को संडे ऑन सायकल की थीम पर सायकल रैली का आयोजन रायगढ़ स्टेडियम बोईरदार से बोईरदादर चौक एवं बोईरदादर चौक से चक्रधर नगर चौक से पुन: रायगढ़ स्टेडियम में तक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *