छत्तीसगढ़

तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों को अब सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र एवं आय निवास प्रमाण पत्र सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कराए जाएंगे उपलब्ध


रायगढ़, 1 सितम्बर 2025/sns/- जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा एक नई पहल की गई है। रायगढ़ जिले की सभी 10 तहसीलों- रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, मुकडेगा, धरमजयगढ़, कापू और छाल के लिए यह योजना लागू की गई है। जिले के अंतर्गत आने वाले तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों को अब सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र एवं आय निवास प्रमाण पत्र सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक आवेदक 25 सितंबर 2025 की शाम 5 बजे तक अपनी निविदा रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा, रायगढ़ कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाली निविदाओं पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। सभी निविदाएं 25 सितंबर 2025 को शाम 5.15 बजे खोली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *