छत्तीसगढ़

भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई

सुकमा, 29 अगस्त 2025/sns/- भगवान बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप में जिले के कृषि विज्ञान केंद्र, मुरतोंडा में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग और किसान संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें जिले के लगभग 95 किसान शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम की पूजा-अर्चना से हुई। किसानों को उनके कृषि योगदान और प्रासंगिकता पर जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथियों में भारतीय किसान संघ सुकमा के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत मुरतोंडा के सरपंच तथा कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री पीआर बघेल ने प्राकृतिक खेती व जैविक उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिक राजेंद्र प्रसाद कश्यप ने तिल की उन्नत किस्म उन्नत रामा की विशेषताओं पर चर्चा की और किसानों को बीज वितरित किया। डॉ. योगेश कुमार सिदार ने धान फसल में जैविक कीट प्रबंधन समझाया। डॉ. संजय सिंह राठौर ने मत्स्य पालन से आय बढ़ाने के उपाय बताए।
इस अवसर पर किसानों को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। प्राकृतिक खेती व जैविक कीटनाशक अपनाएँ। तिल व धान की उन्नत किस्मों का प्रयोग करें। खरपतवार प्रबंधन व फसल चक्र पर ध्यान दें। आधुनिक कृषि तकनीक व योजनाओं का लाभ उठाएँ।
कार्यक्रम में किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और कृषि चुनौतियों पर चर्चा की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *