छत्तीसगढ़

सुकमा के 150 किसानों को एस.आर.आई. विधि से धान खेती का प्रशिक्षण

सुकमा, 29 अगस्त 2025/sns/- किसानों की आय बढ़ाने और खेती को टिकाऊ बनाने के लिए एचडीएफसी परिवर्तन और आरोह फाउंडेशन ने जिला प्रशासन के सहयोग से संयुक्त पहल की है। जिले के 15 गाँवों के 150 किसानों को एस.आर.आई. विधि से धान की खेती हेतु प्रशिक्षण व सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के तहत प्रत्येक किसान को धान की उन्नत किस्म एमटीयू-1001 का 4 किलो बीज दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस तकनीक से किसान कम पानी, कम बीज और कम लागत में पारंपरिक विधि की तुलना में 40-50ः अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह न केवल नई तकनीक सीखने का अवसर है बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने का साधन भी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *