छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 900 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज 27 अगस्त को अब तक का सर्वाधिक 109.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

सुकमा, 28 अगस्त 2025/sns/- भू-अभिलेख कार्यालय सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा जिले में अब तक 900 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन यंत्र के अनुसार अब तक सुकमा तहसील में 1648.0 मिलीमीटर, छिन्दगढ़ तहसील में 768.2 मिलीमीटर, कोण्टा तहसील में 1038.1 मिलीमीटर, गादीरास तहसील में 665.9 मिलीमीटर, तोंगपाल तहसील में 676.1 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील में 771.8 मिलीमीटर  और जगरगुण्डा तहसील में 732.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।    
भू-अभिलेख अधीक्षक सुकमा से प्राप्त वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 27 अगस्त को सर्वाधिक वर्षा सुकमा तहसील में 210.0 मिलीमीटर हुई है। इसी प्रकार छिंदगढ़ तहसील में 71.3 मिलीमीटर, कोंटा तहसील में 156.0 मिलीमीटर, गादीरास तहसील में 145.5 मिलीमीटर, तोंगपाल तहसील में 17.8 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील में 83.4 मिलीमीटर और जगरगुण्डा तहसील में 81.5 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इस प्रकार आज जिए में 35 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। जिला प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए आम नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *