छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ से अधिकारी बन रहे डिजिटली निपुण प्रोजेक्ट दक्ष कर्मचारियों को मिल रहा टेक्नोलॉजी दक्षता का प्रशिक्षण


रायपुर, 26 अगस्त 2025/sns/- प्रोजेक्ट दक्ष: हम होंगे स्मार्ट” अब एक नई दिशा और पहचान बना रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप इस परियोजना के माध्यम से जिले के शासकीय अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। प्रोजेक्ट दक्ष के अंतर्गत आज जिला कोषालय रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर, कार्यपालन अभियंता, मजप डिसनेट संभाग क्र 03 तिल्दा नेवरा तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अधिकारी / कर्मचारी के कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया गया।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता लाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को कंप्यूटर और मोबाइल के मूल उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट, ईमेल और MS Office जैसे उपयोगी टूल्स की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *