छत्तीसगढ़

पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बच्चों के लिए नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन शुरू

बलौदाबाजार,21 अगस्त 2025/sns/- श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत निर्माण श्रमिक जैसे रेजा, कुली, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई इत्यादि  कुल 60 प्रकार के प्रवर्ग में पंजीयन किया जाना है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो बच्चो हेतु नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित है जिसके अंतर्गत कक्षा पहली से स्नातकोत्तर, व्यवसायिक में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को राशि रूपये 1000 से 10000  तक कक्षा अनुसार प्रदाय किया जाता है। इसके अतिरिक्त नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना लाभ प्राप्त करने वाले बच्चों को पृथक से स्टेशनरी एवं गणवेश हेतु राशि रूपये 2000 प्रदाय किया जाता है।

एैसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से उपरोक्त योजना अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करने हेतु आवश्यक दस्तावेज श्रमिक पंजीयन कार्ड, आधार से लिंक बैंक खाता नंबर, स्व घोषणा प्रमाण पत्र, प्राचार्य द्वारा जारी अध्ययनरत प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ च्वॉईस सेन्टर, श्रम संसाधन केन्द्र, विभाग का वेबसाईट shramevjayate.cg.gov.in  श्रमेव जयते ऐप या श्रम कार्यालय कक्ष क्रमांक 117 कलेक्टर परिसर के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *