छत्तीसगढ़

सम्पर्क केन्द्र की पहल से मिली गैस कनेक्शन की राशि जिला प्रशासन का जताया आभार

बलौदाबाजार, 21 अगस्त 2025/sns/- जिला प्रशासन बलौदाबाजार द्वारा संचालित सम्पर्क केन्द्र एक बार फिर जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान में कारगर साबित हुआ है। संपर्क केंद्र के द्वारा विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित कर आवेदक को 4 दिवस के भीतर 7,400 रूपए वापस दिलवाया गया।

तहसील भाटापारा के ग्राम रोहरा निवासी धनेश्वर साहू ने लक्ष्मी गैस एजेंसी, भाटापारा में वर्ष 2024 में गैस कनेक्शन के लिए 7,400 रूपए जमा किया था।एजेंसी द्वारा न तो पैसा मिल रहा था और न ही गैस कनेक्शन दिया गया। इससे आवेदक धनेश्वर साहू और उनके परिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा था।इसी दौरान उन्होंने समाचार पत्र में बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी की नवाचारी पहल सम्पर्क केन्द्र के बारे में पढ़ा और त्वरित सहायता प्राप्त करने के उद्देश्य से सम्पर्क केन्द्र के हेल्पलाइन 9201899925 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद सम्पर्क केन्द्र ने तत्काल कार्यवाही करते हुए खाद्य विभाग से समन्वय स्थापित कर आवेदक को 4 दिवस के भीतर गैस कनेक्शन की राशि 7,400 रूपए वापस दिलाया गया।

आवेदक धनेश्वर साहू ने इस त्वरित न्याय के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्पर्क केन्द्र जैसी पहल जिले के वंचित और शोषित वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। संपर्क केंद्र आम जनों की समस्या का त्वरित निराकरण करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *