छत्तीसगढ़

सहकार से समृद्धि को साकार करने सहकारी समितियों को करें सक्रिय – कलेक्टर

बलौदाबाजार, 20 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला साहकरी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अन्न भण्डारण योजना अंतर्गत 2500 मेट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण,नवीन बहुउद्देशीय पैक्स, पैक्स कम्प्यूटराजेशन,नवीन जनऔषधि केंद्र स्थापित करने हेतु समिति चयन, एलपीजी डिस्ट्रिब्यूशन, परिवहन सुविधा केंद्र की स्थापना आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने के लिए सहकार से समृद्धि की परिकल्पना की गई है। इसकी मॉनिटरिंग राज्य सरकार द्वारा सतत रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को सक्रिय करे ताकि लोगों को पूर्ण रूप से इसका फायदा मिल सके। उन्होने दुग्ध समिति, मछुआ समिति, वन समितयों का तेजी से पंजीयन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बलौदाबाजार में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर हेतु आवेदन प्राप्त कर आवश्यकता कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके साथ ही पैक्स में परिवहन सुविधा केंद्र शुरू करने के भी निर्देश दिये। परिवहन सुविधा केंद्र में लर्निंग लाइसेंस बनाने के साथ ही आरटीओ सबंधित ऑनलाइन कार्य होंगे।

कलेक्टर ने जिले में संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र लाहोद, अमेरा एवं वटगन में दवाई की बिक्री बढ़ाने हेतु सामुदायिक स्वस्थ केंद्र को जनेरिक दवाईया का उपयोग हेतु प्रोत्साहित करने तथा नवीन प्रस्तावित समिति कुम्हारी एवं तरेंगा मे ड्रग लाइसेंस की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के पश्चात, जल्दी ही दुकान खोलने संबंधी निर्देश दिए । केंद्र शासन के महत्वपूर्ण योजना पीएसीएस कंप्युटराइजेशन कार्य अंतर्गत सभी 129 समितियों को गो लाईव करने, सहकारी समितियों मे सीएससी सेन्टर, माइक्रो एटीएम, के माध्यम डिजिटल सेवा, वित्तीय लेन-देन करने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक बहूद्देशीय पैक्स, मत्स्य, दुग्ध, वनोपज के गठन हेतु निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिए।

उत्कृष्ट कार्य पर मिला प्रशस्ति पत्र- इस दौरान सहकारी समितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नवीन पंजीकृत दुग्ध सहकारी समितियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसमें वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक नमिता बिश्वास, कम्प्यूटर ऑपरेटर बी एल यादव, समिति प्रबंधक रामसागर कैवर्त्य, लक्ष्मीनारायण वर्मा,गोपी वर्मा, शिवदास मानिकपुरी जगदीश मानिकपुरी शामिल हैं।

बैठक में जिला सहकारिता पंजीयक उमेश गुप्ता, उप संचालक क़ृषि दीपक कुमार नायक, खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा, जिला सहकारी बैक के नोडल अधिकारी ज़ी. एन. साहु सहित शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *