बलौदाबाजार, 20 अगस्त 2025/sns/- 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के 86 अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण, स्वच्छता, तिरंगा यात्रा,जल संचयन एवं जल संरक्षण के महत्ता एवं स्कूलों में निबंध और चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि मिशन अमृत सरोवर की शुरुआत 24 अप्रैल 2022 को की गई है, जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ी के लिए जल संचयन एवं संरक्षण करना है।इसके तहत कम से कम 1 एकड़ का तालाब क्षेत्र होगा, जिसकी जल धारण क्षमता लगभग 10,000 क्यूबिक मीटर होगी।हर अमृत सरोवर नीम, पीपल और बरगद आदि पेड़ों से घिरा होगा।यह सिंचाई, मत्स्य पालन, बत्तख पालन, सिंघाड़े की खेती, जल पर्यटन और अन्य गतिविधियों के लिए पानी का उपयोग करके आजीविका का स्रोत होगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


