सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ धान संग्रहण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र के ऑपरेटर से कार्यप्रणाली और धान परिवहन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही प्रतिदिन केंद्र में लगने वाले वाहनों की संख्या के बारे में पूछा। इस पर ऑपरेटर ने बताया कि बरसात के कारण कई बार वाहन कीचड़ में फँस जाते हैं, जिससे परिवहन कार्य प्रभावित होता है। ऑपरेटर ने यह भी बताया कि वर्तमान में केंद्र में 41 स्टैक धान शेष है, जो लगभग 15 दिनों में पूरी तरह से खाली हो जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर एस के टंडन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने ली अधिकारियो एवं मिलर्स की बैठक
बलौदाबाजार, 14 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों सहित मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में उपार्जित धान उठाव की समीक्षा करते हुए अब तक शेष धान क उठाव 20 मार्च तक एवं एफसीआई और नान में चावल जमा 15 अप्रैल तक पूरा करने […]
अब संस्कृत के व्याकरण और गणित के सवाल नहीं करते परेशान युक्ति युक्तकरण से मिले शिक्षकों ने जाम गांव स्कूल के छात्रों की पढ़ाई लिखाई को बनाया सरल
रायगढ़, 11 सितम्बर 2025/sns/- रायगढ़ ब्लॉक के जामगांव स्कूल में युक्तियुक्तकरण के बाद अब कक्षाओं में तस्वीर बदली-बदली से नजर आती है। यहां बच्चे विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों के आने से अब सब्जेक्ट्स की सिर्फ पढ़ाई नहीं कर रहे हैं बल्कि कॉन्सेप्ट्स को समझ रहे हैं। युक्तियुक्तकरण से जामगांव स्कूल को 6 शिक्षक मिले हैं। जिनमें 2 […]
देवपुर परिक्षेत्र में हुआ वन महोत्सव एवं जल-जंगल यात्रा का आयोजन
बलौदाबाजार, 02 अगस्त 2025/sns/- वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में देवपुर परिक्षेत्र में गुरूवार को जल-जंगल यात्रा एवं वन महोत्सव-एक पेड़ माँ के नाम 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और ग्रामीणों ने एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षारोपण कर ने संकल्प लिया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष पैकरा […]

