छत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 20 अगस्त तक


बिलासपुर, 14 अगस्त 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय बालक एवं बालिका कक्षा 11 वीं वाणिज्य एवं कला संकाय में 64 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं गणित संकाय में 21 सीटे रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना आवेदन 20 अगस्त शाम 5 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विभाग में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते है। प्राप्त आवेदन के उपरांत पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 22 अगस्त को किया जाएगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि 24 अगस्त को सवेरे 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित की गई है। जिसके लिए पुराना हाईकोर्ट के सामने स्थित डेल्टा पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रवेश पत्र 23 अगस्त को जारी किये जायेंगे एवं 26 अगस्त को परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक-बालिका बिलासपुर में चयन हेतु प्रदेश के साथ ही प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय एवं अशासकीय शालाओं से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण हो तथा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय बिलासपुर हेतु सम्पूर्ण प्रदेश के किसी भी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विधार्थी होना चाहिए। आवेदन का प्रारूप एवं अधिक जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in से प्राप्त किये जा सकते है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *