जगदलपुर, 08 अगस्त 2025/sns/- जिले में औद्योगीकरण और रोजगार की संभावनाओं को मददेनजर रखते हुए जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज आड़ावाल में वेल्डिंग कोर्स में प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। उक्त प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क तथा आवसीय है। प्रशिक्षण उपरांत हितग्राहियों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा और रोजगार मेंले के माध्यम से रोजगार प्रदाय करने हेतु पहल किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज 10 वीं, 12 वीं की अंकसूची, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साईज फोटो के साथ 11 से 14 अगस्त तक कार्यालय में अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

