छत्तीसगढ़

आकांक्षी विकासखण्ड लखनपुर में उद्यमिता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर, 07 अगस्त 2025/sns/-  आकांक्षी विकासखण्ड लखनपुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएम एफएमई), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, औद्योगिक विकास नीति 2024-30, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक श्री देवेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा उपस्थित आमजनों, समूह की महिलाओं, बैंक सखी को योजनाओं के सम्बन्ध में बताया गया। इस दौरान लखपति दीदी बनने एवं स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु विभाग से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में योजनाओं से सम्बंधित पॉमप्लेट/ब्रोसर भी वितरित किए गए। शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री अंकुर गुप्ता, जनपद पंचायत लखनपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह, एबीएफ शुभिता शुक्ला एवं बीपीएम श्री मनोज किस्पोट्टा सहित आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *