सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जुलाई 2025/sns/- वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन को दृष्टिगत रखते हुये उन्हें सरंक्षण देने और बारिश में आम जन के द्वारा मछली पकड़ने कार्य में रोकथाम हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदी मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 की धारा 3 उपधारा-2 (दो) के तहत 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया है। जिले के मछली पालन विभाग के प्रभारी अधिकारी एन पी ओगरे ने आम जनता को जानकारी दी है कि छत्तीसगढ प्रदेश के सभी तालाबों एवं जल स्त्रोतों में जिनका संबंध नदी नालों से नही है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर को छोड़कर सभी प्रकार के जल संसाधन के जलाशय, नदी आदि में 15 अगस्त 2025 तक मत्स्याखेट कार्य पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम के नियम- 3 (5) के अंतर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10000/-रूपये का जुर्माना अथवा दोनो एक साथ होने का प्रावधान है।
संबंधित खबरें
रजत जयंती महोत्सव पर विविध जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलौदाबाजार, 20 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के पर्यवेक्षण में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रकार की समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना […]
प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा 03 अगस्त को अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी
मुंगेली, 30 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा प्रयोगशाला परिचालक (चतुर्थ श्रेणी) के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा 03 अगस्त को प्रातः 11 से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के […]
राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा का मुंगेली दौरा
मुंगेली, 23 दिसम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री संदीप शर्मा ने आज जिला मुंगेली का दौरा कर खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने […]


