धमतरी, 24 जुलाई 2025/sns/- धमतरी जिले में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा “उद्यम से विकास तक” कार्यशाला श्रृंखला के अंतर्गत अगला सत्र 01 अगस्त 2025 को कुरुद में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं और नवाचार में रुचि रखने वालों को स्टार्टअप्स और व्यवसाय के अवसरों से जोड़ना है।
जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, महिला उद्यमियों एवं इच्छुक नागरिकों से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने सभी से अग्रिम ऑनलाइन पंजीयन हेतु गूगल फॉर्म लिंक पर जाकर पंजीकरण करने का आग्रह किया है|


