छत्तीसगढ़

कैण्टीन संचालन हेतु प्राप्त निविदा के लिए समिति गठित


रायगढ़, 12 जुलाई 2025/sns/- जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में स्थित कैण्टीन के वर्ष 2025-26 में संचालन हेतु निविदा आमंत्रित किया गया था। निविदाकारों से प्राप्त होने वाले निविदाओं के परीक्षण एवं खोले जाने हेतु समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में अतिरिक्त कलेक्टर रायगढ़ को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह गठित समिति में संयुक्त कलेक्टर, प्रभारी अधिकारी नजरात शाखा एवं वरिष्ठ कोषालय अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *