छत्तीसगढ़

जिले के 113 शासकीय स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य के लिए 77 लाख 11 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति


राजनांदगांव, 09 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल में अति आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए 77 लाख 11 हजार 475 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिले के 113 स्कूलों में मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के लिए संबंधित नगरीय निकाय को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। स्कूलों की व्यापक पैमाने पर मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य होने से जिले में स्कूल अधोसंरचना मजबूत बनेगी। डोंगरगढ़ विकासखंड के 28 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 15 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के 29 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 21 लाख 4 हजार रूपए, डोंगरगांव विकासखंड के 22 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 17 लाख 36 हजार रूपए तथा छुरिया विकासखंड के 34 शासकीय स्कूलों के मरम्मत कार्य के लिए 23 लाख 46 हजार 475 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *