मोहला, 3 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला, नवीन आईटीआई भवन चिलमटोला एवं ट्रांजिट हॉस्टल मोहला का आकस्मिक किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यहां बन रहे नाली व्यवस्था को ठीक करने निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने टेली मेडिसिन कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने निर्देशित किये। कलेक्टर ने इस दौरान चिलमटोला में बनाये जा रहे नवीन आईटीआई भवन एवं ट्रांजिट हॉस्टल मोहला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किये। इस दौरान एसडीएम हेमेंद्र भूआर्य, सीएमएचओ, बीएमओ, डीपीएम तथा बीपी एम मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
कृषि महाविद्यालय में महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
रायगढ़, 26 दिसम्बर 2025/sns/- कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बोईदादर रायगढ़ में महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल के महत्व को समझाना था।कार्यशाला में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.ए.के.सिंह, महिला […]
स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
बलौदाबाजार,14 अगस्त 2025/sns/- जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 15 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 […]
ग्राम पंचायतों में 7 फरवरी को मनाया जाएगा रोजगार दिवस
बिलासपुर, 05 फरवरी 2026/sns/-जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 7 फरवरी को रोजगार दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाना है। रोजगार दिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीणों […]

