सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जून 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर सरिया तहसीलदार कोमल साहू द्वारा सड़क में केजव्हील युक्त वाहनों पर लगातार अभियान के रूप में कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में ग्राम बोन्दा तहसील सरिया मे डबल कैज़व्हीलयुक्त ट्रेक्टर जब्त कर आगामी कार्यवाही हेतु पंचायत को सुपुर्द किया गया है। यह कार्यवाही पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सड़क पर केजव्हील पहिया वाहन के उपयोग से सड़क जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे दोषी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कलेक्टर डॉ कन्नौजे की निगरानी में निरंतर की जाएगी।
संबंधित खबरें
इंटेंसिफाईड एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता हेतु प्रचार रथ रवाना, करेंगे एचआईवी/एड्स के सम्बन्ध में जागरुक
कोरबा, 29 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 28 जनवरी को इंटेंसिफाईड एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सघन प्रचार प्रसार हेतु एड्स जागरूकता रथ तथा कला जत्त्था दल को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर डॉ.सी.के.सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. बी.आर.रात्रे […]
पर्युषण पर्व संवत्सरी व उत्तम क्षमा होने के कारण 09 सितम्बर को पशुवध गृह रहेंगे बंद
अम्बिकापुर, 08 सितम्बर 2025/sns/- नगर पालिका निगम अम्बिकापुर आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 09 सितम्बर 2025 को पर्युषण पर्व संवत्सरी व उत्तम क्षमा होने के कारण पशुवध गृह बंद रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को सूचित किया है कि, पर्युषण पर्व संवत्सरी व […]
प्रवर्तकता कार्यक्रम से संकट ग्रस्त 18 वर्ष से कम उम्र के बालक बालिका को मिलेंगे प्रतिमाह 4 हजार रुपए माता पिता की मृत्यु, तलाक, एकल माता-पिता, बंदी आदि के बच्चे होंगे लाभान्वित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 सितम्बर 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत प्रवर्तकता कार्यक्रम माता पिता के मृत्यु, तलाक, एकल माता-पिता और संयुक्त परिवार में निवास कर रहे बच्चे, जिसको समाज दया दृष्टि से देखते हैं, ऐसे 18 वर्ष से बालक बालिका को बेघर होने से बचाने और उनको अच्छी शिक्षा और ट्रेनिंग देने के लिए […]

