छत्तीसगढ़

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन ग्राम पोटेनार एवं बड़े तुगांली में सम्पन्न


 बीजापुर ,14 जून 2025 sns/- विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोटेनार एवं बड़े तुगांली, विकासखंड भैरमगढ़, जिला बीजापुर में कृषि विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पोटेनार में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम की जनप्रतिनिधि श्रीमती पायके आलम, सरपंच एवं श्री पांडू राम आलम, उप सरपंच की उपस्थिति रही। ग्राम पंचायत बड़े तुगांली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सरपंच श्री संतोष लेकाम, उप सरपंच श्री श्यामलाल कोहरामी एवं पंच श्री पायकु लेकाम शामिल रहे। इस अवसर पर कृषि विभाग के संभाग स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी श्री एम. एस. ध्रुव, संयुक्त संचालक कृषि  जगदलपुर की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने किसानों से धान बीज की किस्मों पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें प्राकृतिक खेती को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। बीजापुर से सहायक संचालक कृषि श्री कृष्ण कुमार सिन्हा, कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर से वैज्ञानिक डॉ. बी. के. ठाकुर एवं विकासखंड भैरमगढ़ से श्री दीपक कुमार जैन (BTM), श्री रोहित राणा (RAEO), श्री मनोज कुमार तिवारी एवं श्री रवि भास्कर (PMFBY) कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही उद्यान विभाग से श्री आर. के. तारम (RHEO), पशु चिकित्सा विभाग से श्री राजेश यदु, कु. गायत्री सेंगर एवं सुश्री अर्थी आड़े (AVFO) ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न हितकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उनकी समस्याओं का समाधान सुझाया। श्री कृष्णा सिन्हा द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत जीवामृत, बिजामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र की निर्माण विधि एवं उपयोग की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बी. के. ठाकुर द्वारा 17% नमक घोल से धान बीज चयन की विधि का जीवंत प्रदर्शन किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा आम के पौधों पर कलम विधि का प्रदर्शन कर किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई। ग्राम पोटेनार की सरपंच श्रीमती पायके आलम ने बताया, “ यह पहला अवसर है जब ग्राम में शासन द्वारा ऐसा कार्यक्रम आयोजित हुआ है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित होकर किसानों को योजनाओं की जानकारी व समाधान देने पहुंचे। यह हमारे ग्राम के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी विभागीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *