सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 मई 2025/ sns/- बिलाईगढ़ अनुविभाग क्षेत्र में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश के परिपालन में खनिज अमला एवं राजस्व अमला द्वारा अनुविभाग बिलाईगढ़ अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो का आकस्मिक, संयुक्त निरीक्षण कर अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अनुभाग अन्तर्गत अवैध उत्खनन में कार्यवाही कर 02 प्रकरण दर्ज कर राशि एक लाख छियासठ हजार दो सौ रूपये खनिज मद में जमा कराया गया। अवैध परिवहन में कार्यवाही करते हुए कुल 65 प्रकरण दर्ज कर राशि छः लाख सात सौ पच्चीस रूपये खनिज मद में जमा कराया गया। इस प्रकार कुल 67 प्रकरणों में कार्यवाही कर सात लाख 66 हजार 925 रूपये वसूल कर प्रकरण का प्रशमन किया गया। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई।
संबंधित खबरें
धान खरीदी: जिले में अब तक साढ़े तीन लाख क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी
कोरबा / दिसंबर 2021/धान खरीदी के महापर्व में कोरबा जिले में अब तक नौ हजार 076 किसानों का 68 करोड़ 30 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। कोरबा जिले में 55 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक दिसंबर से जारी है। जिले के किसानों से अब तक […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परशुराम जयंती की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 21 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शस्त्र विद्या के गुरु, भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं। अन्याय के विरोध और मानवहित के लिए किये गए […]
*रायपुर तहसील के राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु तहसील कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से लगाया गया शिविर*
*शिविर में 217 प्राप्त आवेदनों में से 145 का हुआ त्वरित निराकरण* *आधे घंटे के अंदर बना प्रमाण पत्र, किसानों को तुरंत मिली ऋण पुस्तिका**कलेक्टर डॉ भुरे के मार्गदर्शन में अन्य तहसीलों में भी लगाया जाएगा शिविर*रायपुर, मई 2023/ रायपुर तहसील के राजस्व प्रकरणों- नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण […]