कोरबा, 06 मई 2025/sns/- छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित पीईटी तथा पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा गुरूवार आठ मई को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली में पीईटी की परीक्षा प्रातः 9 बजे से अपरांह 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पीपीएचटी की परीक्षा अपरांह 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिये कोरबा जिले में तीन परीक्षा केंद्र- शा.इं.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा, सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल सीएसईबी कोरबा (पूर्व) एवं आईटी कालेज झगरहा कोरबा को बनाया गया है। पीईटी प्रवेश परीक्षा में 813 और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा में 1042 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में दिये गये महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केन्द्र बनाया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07759221458 है। कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक/परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक लगाई गई है। उक्त परीक्षा के निरीक्षण हेतु उड़़नदस्ता दल का गठन किया गया है और ब्रिफिंग हेतु सात मई को दोपहर 12 बजे शासकीय पीजी कालेज कोरबा में बैठक रखी गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर, 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में आज पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि […]
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में जनसंपर्क की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, मार्च 2025/sns/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की भूमिका को समाज और शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मेहनत, […]
बगीचा की जय भवानी समूह की महिलाएं एक सीजन में आलू की खेती से कमाए 1 लाख 40 हजार
जशपुरनगर 21 फरवरी 2022/ बगीचा विकासखंड के सुलेसा गोठान की जय भवानी स्व-सहायता समूह की 10 महिलाएं आलू की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रही है। बगीचा विकासखंड में कुल 1347 समूह संचालित है इनमें से जय भवानी समूह द्वारा गौठान में साग-सब्जी की खेती के साथ आलू की खेती कर रही है। पाठ क्षेत्रों में […]