बीजापुर , 29 अप्रैल 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत नदी-नाले एवं तालाब के पानी में डुबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतक लखु ओयाम के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती पोदिये आयोम, मृतक पुनेम रमेश के निकटतम वारिस श्रीमती पुनेम सदना एवं मृतक मुकेश उरसा के निकटतम वारिस श्री लक्खू उरसा को 4-4 लाख रूपए कुल 3 पीड़ितों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। राशि का भुगतान संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
शासन के प्रयासों से नक्सल प्रभावित सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक बिखरी विकास की रौशनी
राजनांदगांव , जून 2022। नक्सल प्रभावित सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक विकास की रौशनी बिखरी हुई है। शासन के प्रयासों से जिला राजनांदगांव के सघन, दूरस्थ, वनाच्छादित व नक्सल क्षेत्रों के ग्राम सोलर पावर प्लांट के माध्यम से प्रकाशित हो रहे हंै। छुईखदान विकासखंड के दूरस्थ ग्राम सिंगबोरा में ग्रामीण रात में जंगली-जानवरों से बचाव व […]
ईवीएम को लेकर कांग्रेस दोहरे मापदंड रखती है, यह ढोंग अब खत्म हो चुका : देव
ईवीएम को लेकर कांग्रेस दोहरे मापदंड रखती है, यह ढोंग अब खत्म हो चुका : देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर करारा कटाक्ष, साथ ही संगठनात्मक बैठकों की जानकारी भी साझा की रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस के नजरिए […]
आंगनबाड़ी के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर के परियोजना अधिकारी ने बताया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र कर्बला रोड, धोबीपारा, गुलाब कालोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पर्राडांड़ में आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त है। उक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 20 अक्टूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता […]