कवर्धा, 28 मार्च 2025/sms/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व की धरोहर भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की रूपरेखा की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पहले उन्होंने मंदिर परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर, अतिथियों के आगमन, पेयजल, बिजली, पार्किंग, कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अन्य सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी ली। भोरमदेव महोत्सव का आयोजन प्रदेश के ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर स्थल भोरमदेव में 26 एवं 27 मार्च 2025 को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में किया जाएगा। इस महोत्सव में प्रदेश की संस्कृति, कला, और परंपराओं को बढ़ावा दिया जाएगा और यह पर्यटन के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जाए ताकि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करें। भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इस आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करना है। महोत्सव का शुभारंभ 26 मार्च 2025 को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा महोत्सव के दोनों दिन उपस्थित रहेंगे और इस कार्यक्रम की भव्यता और सफलतापूर्वक संचालन के लिए निरंतर निगरानी रखेंगे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष्रा श्री नंद, श्री नीतिश अग्रवाल, श्री मनिराम साहू, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह छवई, डीएफओ श्री शशिकुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, एसडीएम बोड़ला सुश्री रूचि शार्दुल सहित जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
