मुंगेली मार्च 2025/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव ने कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे कार्यालय नहीं पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के.घृतलहरे और सोमवार को समय-सीमा की बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने तथा किसी प्रकार की सूचना नहीं देने पर नगर पंचायत पथरिया सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों का यह कृत्य कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है तथा सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है। कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर दोनों अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी
संबंधित खबरें
जिले में हाइ स्पीड और निर्बाध इंटरनेट को बढ़ावा देने कलेक्टर ने शुरू की पहल बैठक लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित
जांजगीर-चाम्पा , जून 2022/ जिले में इंटरनेट की सेवा को बेहतर बनाने के साथ निर्बाध आपूर्ति के लिए कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने पहल शुरू कर दी है। उन्होंने समय-समय पर सेवाएं बाधित होने और गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर ने आधुनिक दूरसंचार […]
*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मंत्री परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए-*छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
मंत्री परिषद की बैठक दिनांक 17 मार्च 2023 छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा- ऐसा लगा जैसे कोई अपना, अपने ही घर आया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ब्रम्हकुमारी सेवा सरोवर में आयोजित सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रपति जी का आगमन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत गौरव का क्षण है। उनकी इस यात्रा के लिए मैं छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से आपको बहुत धन्यवाद देता हूं। आज […]