दुर्ग मार्च 2025/sns/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 10वीं परीक्षा 2025 के अंतर्गत 17 मार्च 2025 को आयोजित सामाजिक विज्ञान (300) विषय पेपर के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दल द्वारा 22 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 04 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141166 सेजेस अमलेश्वर, 141120 सांकरा, 141128 पाहंदा, 141126 सेजस जामगांव एम शामिल है। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा केन्द्रीय कृत परीक्षा 2025 कक्षा 05वीं के विभिन्न केन्द्रों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
इसी तरह श्री तनवीर अकील सहायक संचालक प्रभारी अधिकारी दुर्ग द्वारा 07 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141071 खपरी, 141008 सेजेस खम्हरिया, 141066 बेलौदी, 141050 उरला, 141076 बोरसी, 141053 धनोरा, 141014 पुरई शामिल है। श्री गोविंद साव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141001 जेआरडी दुर्ग, 141071 खपरी, 141030 जेवरा सिरसा शामिल है। श्री प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 06 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141123 शा.उ.मा.वि. कन्या सेलूद, 141124 सेजस सेलूद, 141127 देवादा, 141145 तेलीगुण्डरा, 141121 सेजस मर्रा, 141164 कानाकोट तथा श्री कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 02 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141101 अहेरी, 141107 सेजेस नंदिनी खंुदनी शामिल है।
ःः000ःः
कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा में एक दिवसीय प्रशिक्षण 19 मार्च को
– निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए इच्छुक किसान मोबाईल नंबर से करें संपर्क
दुर्ग, 17 मार्च 2025/ कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में औषधीय, सुगंधीत एवं मसाला फसलों धनिया, हल्दी पर 18 मार्च 2025 को होने वाला एक दिवसीय प्रशिक्षण अब 19 मार्च 2025 बुधवार को आयोजित है। इस निःशुल्क प्रशिक्षण में इच्छुक किसान भाई को कृषि विज्ञान केन्द्र के फार्म पर अजवाईन, धनिया एवं हल्दी का जीवन्त प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा। अपना पंजीयन मोबाईल नं. 9425213284 एवं 9669066314 पर कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग से सम्पर्क कर सकतें हैं।
ःः000ःः
विज्ञापित पद में कटौती, 2 के बदले 1 मान्य
दुर्ग, 17 मार्च 2025/ राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब हेतु वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ के 2 पदों पर भर्ती की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु महिला एवं बाल विकास विभाग संचालनालय रायपुर द्वारा विगत 3 दिसंबर 2024 को जारी पत्र के अनुसार 2 पदों के स्थान पर 1 ही पद को भरे जाने के निर्देश दिए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आर.के. जाम्बुलकर के अनुसार विभाग द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को जारी भर्ती विज्ञापन में वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ के 2 पद के स्थान पर 1 पद पड़ा जाये, 1 ही पद पर नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in व कार्यालय के सूचना पटल में देखी जा सकती है।
ःः000ःः
जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक 19 मार्च को
दुर्ग, 17 मार्च 2025/ मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला स्तर पर शासकीय बाल देख-रेख संस्थाओं तथा किशोर न्याय बोर्ड/बाल कल्याण/बालक कल्याण समिति, चाईल्ड हेल्पलाईन यूनिट एवं रेल्वे स्टेशन पर चाईल्ड हेल्पलाईन डेस्क हेतु जारी रिक्त पदों के पद पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की विभागीय चयन समिति द्वारा स्कूटनी/परीक्षण के उपरांत आवेदकों की पात्र-अपात्र सूची दावा-आपत्ति जारी किये जाने हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक 19 मार्च 2025 को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई है। समिति के सभी सदस्यों को उक्त बैठक में उपस्थिति हेतु अनुरोध किया गया है।