सारंगढ़ बिलाईगढ़ फरवरी 2025/sns/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को बिलाईगढ़ विकासखण्ड में मतपत्र (बैलेट) से 347 मतदान केंद्रों में मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इसमें बिलाईगढ़ क्षेत्र से जिला पंचायत के पांच सदस्य और जनपद पंचायत के 25 सदस्य सहित पंच सरपंच का चुनाव होगा। मतदान दिवस पर बिलाईगढ़ क्षेत्र में शासकीय अवकाश रहेगा एवं फैक्ट्री जैसे संस्थाओं के श्रमिकों को मतदान के लिए सवेतन अवकाश भी मिलेगा। स्थानीय निर्वाचन और राजस्व के सहायक अधीक्षक के के स्वर्णकार से मिली जानकारी अनुसार मतदान दिवस के दिन ही मतदान केन्द्रों में मतगणना की जायेगी। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के मामलों में खण्ड स्तर पर द्वितीय चरण हेतु 22 फरवरी को प्रातः 9 बजे से की जायेगी। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर द्वितीय चरण हेतु 23 फरवरी को की जायेगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार रायपुर 27 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री […]
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थापित रिसर्च लैब का किया अवलोकन
रायपुर, 01 फरवरी 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित आर एच रिछारिया रिसर्च लैब का अवलोकन किया। राज्यपाल श्री डेका ने रिसर्च लैब के अवलोकन के दौरान इसके विभिन्न अनुभागों का भ्रमण किया और विद्यार्थियों व रिसर्च स्कॉलरों […]
वृहद दिव्यांगता शिविर में 193 दिव्यांगजन हुए लाभांवित
कोरबा फरवरी 2022/कोरबा जिले के दिव्यांगजनों को दिव्यांगता चिकित्सा प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति, पंेशन एवं कृत्रिम उपकरण प्रदाय करने के उद्देश्य से विकासखण्ड मुख्यालय करतला में दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया था। सद्भावना भवन करतला में संयुक्त अंर्तविभागीय समन्वय के साथ वृहद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करतला सहित आस-पास गांव के दिव्यांगजनों […]