छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सुकमा

साइबर सुरक्षा वर्कशॉप सम्पन्न

जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन ने समूह की दीदियों को साइबर सिक्योरिटी की दी जानकारीसुकमाफरवरी 2025/ sns/जिला पंचायत सुकमा और पुलिस विभाग सुकमा के संयुक्त तत्वाधान में जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को साइबर सिक्योरिटी विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप का आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाना और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना था। वर्कशॉप में एनआरएलएम (बिहान) समूह की दीदियाँ बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
      पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री परमेश्वर तिलकवार ने साइबर फ्रॉड और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को सुरक्षित डिजिटल माहौल प्रदान करना है। आम ग्रामीण और शहरी नागरिक  साइबर खतरों को समझें और उनसे बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें। वर्कशॉप का संचालन साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ श्री तेजराम सारथी ने किया जिन्होंने साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं, डेटा सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और पासवर्ड सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दीदियों ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों से साइबर खतरों से बचने के लिए जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर एनआरएलएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री तिवारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *