अम्बिकापुर, 05 फरवरी 2025/sns/- जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में बुधवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन में 198 मशीनें नगर पालिका निगम अम्बिकापुर, 21 मशीनें नगर पंचायत लखनपुर एवं 21 मशीनें नगर पंचायत सीतापुर हेतु निकायवार आबंटित किया गया। इसके पश्चात द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान मशीनों को मतदान केन्द्रवार आबंटित किया गया। आबंटित मशीनों में से नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के 198 मशीनों में से 143 मतदान केंद्र हेतु एवं 55 मशीनें आरक्षित रखीं गई हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत लखनपुर में 21 मशीनों में से 15 मतदान केंद्र एवं 6 आरक्षित रखीं गई हैं तथा नगर पंचायत सीतापुर में 21 मशीनों में से 15 मतदान केंद्र एवं 6 आरक्षित रखीं गई हैं। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक द्वारा कलेक्टरेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन ने जगत राम की बदली जिंदगी
सुकमा, 18 जनवरी 2025/sns/- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने सुकमा निवासी जगत राम यादव की जिंदगी बदल दी। कोरोना लॉकडाउन के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहे जगत राम आज एक सफल व्यवसायी बन गए हैं। यह सब संभव हो सका है छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत। राष्ट्रीय […]
मुख्यमंत्री ने किया शिक्षाविद् एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री बसंत शर्मा की प्रतिमा का अनावरण
बिलासपुर , अप्रैल 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां डी.एल.एस. स्नाकोत्तर महाविद्यालय परिसर अशोक नगर में शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं महाविद्यालय के संस्थापक स्व. श्री बसंत शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। श्री शर्मा ने लगभग 25 वर्ष पूर्व निजी क्षेत्र में डीएलएस कॉलेज की स्थापना की थी। कॉलेज में निम्न आय समूह के लगभग […]
स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रतिनियुक्ति के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन 30 अप्रेल तक आमंत्रित
कुल 64 पदों में भर्ती के लिए शिक्षा विभाग मेे कार्यरत शिक्षक-कर्मचारी कर सकते हैं आवेदन कोरबा , अप्रैल 2022/जिले के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। स्वामी आत्मानंद हिन्दी और अंग्रेजी स्कूलों में शिक्षकीय तथा गैर शिक्षकीय […]