मुंगेली, 05 फरवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री राहुल देव ने भूमि सीमांकन के कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर मुंगेली(शहरी) के राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार न्यायालय तहसीलदार मुंगेली में 18 नवंबर को सीमांकन प्रकरण दर्ज कर राजस्व निरीक्षक को भूमि सीमांकन करने हेतु ज्ञापन जारी किया गया था। राजस्व निरीक्षक के प्रभार क्षेत्र अंतर्गत 12 सीमांकन प्रकरण लंबित है, जिसमें आज दिनांक तक प्रतिवेदन अप्राप्त है। यह अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, कर्तव्यों के निर्वहन में घोर उदासीनता और शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता का घोतक है और सिविल सेवा आचरण नियम के विरुद्ध है। राजस्व निरीक्षक श्री साहू को उक्त कृत्य हेतु छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री साहू का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला मुंगेली निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
संबंधित खबरें
रोत्साहन राशि दिए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
दुर्ग, 20 जुलाई 2024/sns/- आदिवासी विकास विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर राशि एक लाख रूपए प्रोत्साहन […]
3 से 10 मार्च तक चलेगा राष्ट्रीय कर्ण जागरूकता अभियान*
बलौदाबाजार,4 मार्च 2022/राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 3 मार्च को विश्व कर्ण देखभाल दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही अगले एक हफ्ते 10 मार्च तक राष्ट्रीय कर्ण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि इस जागरूकता अभियान […]
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025
एसपी श्री किरण चव्हाण ने किया मतदानसुकमा फरवरी 2025/sns/एसपी श्री किरण चव्हाण ने आज शासकीय जनपदपारा प्राथमिक शाला सुकमा के मतदान केन्द्र क्रमांक 10 में पहुँचकर मतदान किया। इस दौरान श्री चव्हाण ने नगरीय निकाय के सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित […]