छत्तीसगढ़

ई.व्ही.एम. मशीनों का किया प्रथम रेंडमाइजेशन राजनैतिक दल के सदस्यों को दी गई तकनीकी जानकारी

सुकमा, 29 जनवरी 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में बुधवार को नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय सुकमा के सभा कक्ष में प्रातः 11 बजे से राजनीतिक दल के सदस्यों के समक्ष प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न की गई। आगामी नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 हेतु मतदान केन्द्रों में उपयोग किये जाने वाले ईव्हीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सूरज कश्यप तथा राजनीतिक दल के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। प्रथम रेंडमाइजेशन करने के पश्चात् रेंडमाइजेशन की एक-एक प्रति राजनीतिक दल के सदस्यों को उपलब्ध कराया गया। प्रथम रेंडमाइजेशन की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गयी।
        बैठक में राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से खेमलाल सिंह, रमेश यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राजेश नाग, सीपीआई से हड़मा मरकाम, बसपा से मास अमी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और निर्वाचन से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *