जांजगीर चांपा, 14 जनवरी 2025/sns/- आगामी नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 के अंतर्गत ईव्हीएम मशीनों के एफएलसी का कार्य निर्वाचन कार्यालय में किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईव्हीएम मशीनों के एफएलसी कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मचारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर डिप्टी कलेक्टर श्री सुमित बघेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का हुआ आयोजन विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में आग से बचाव के संबंध में फायर डेमो देकर छात्रों को दी गयी जानकारी
रायगढ़, अप्रैल 2022/ जिला अग्निशमन अधिकारी श्री बी.कुजूर के मार्गदर्शन में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह का आयोजन 14 से 20 अप्रैल 2022 तक किया गया। इस दौरान रायगढ़ शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में आग से बचाव के संबंध में फायर डेमो देकर छात्रों की जानकारी दी गयी। साथ ही सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैण्ड, […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का भ्रमण कार्यक्रम 10 फरवरी को
अम्बिकापुर 9 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 फरवरी 2023 को पूर्वाह्न 11ः25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से मैनपाट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12ः35 बजे मैनपाट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल मैनपाट पहुंचने के पश्चात विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भारत शासन के संयुक्त सचिव श्री मयंक तिवारी विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए
केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन किया संयुक्त सचिव किसान राजाराम के खेत पहुँचे, वहां ड्रोन से उनके खेत मे लगे गेंहू की फसल में दवाई का छिड़काव कार्य का अवलोकन किया कवर्धा, दिसम्बर 2023। भारत शासन के संयुक्त सचिव श्री मयंक तिवारी आज कबीरधाम जिले में चल […]