बिलासपुर जनवरी 2025/sns/ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़ के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आज स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विवि परिसर हेलीपैड और उनके विश्राम गृह में चल रही तैयारी का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल रजत जयंती सभागार को भी देखा और काम कर रहे अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रोटोकॉल और उप राष्ट्रपति कार्यालय की निर्देशों के अनुरूप तैयारी में कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। एसपी श्री सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस और सुरक्षा बलों को निर्देश दिए। जिला प्रशासन, पुलिस और विश्व विद्यालय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे। उप राष्ट्रपति जी के 15 तारीख को अपराह्न 3 बजे के लगभग आने की संभावना है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर कार्यालय में आज से जन चौपाल शुरूपहले दिन मिले 18 आवेदन
उत्तर बस्तर कांकेर , नवंबर 2021- राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिला कार्यालय में आज सोमवार से जन चौपाल शुरू हो गया है। पहले दिन कलेक्टर श्री चन्दन कुमार को जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे आम नागरिकों के द्वारा 18 आवेदन प्रस्तुत किये गये, कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को […]
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाईन आवेदन 7 नवम्बर तक
बिलासपुर, अक्टूबर 2022/राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में करना चाहते है। ऐसे अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए 7 नवम्बर को शाम 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन जमा कर सकते है। योजना से संबंधित विस्तृत […]
महतारी वंदन योजना से फरहदा गॉव की द्रोपदी को मिल रहा आर्थिक संबल
मुंगेली अक्टूबर 2024/sns/ राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ स्वास्थ्य तथा पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाएं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। इस योजना की राशि से महिलाएं न केवल अपने घर की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी […]